हरियाणा के पानीपत में बस अड्डे पर सरेआम आईटीआई (ITI) स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर चाकू लहराते हुए फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक छात्र की पहचान 19 वर्षीय तनिष्क निवासी कुराना गांव के रूप में हुई है। आरोपी उसके गांव के रहने वाले हैं। तनिष्क परिवार को इकलौता बेटा था। फिलहाल, पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. पिता की हो चुकी मौत, अब परिवार में केवल मां-बहन पुलिस के मुताबिक, तनिष्क अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का भी देहांत हो चुका है। अब परिवार में मां और एक बहन रह गई हैं।
पानीपत में ITI स्टूडेंट की चाकू से गोदकर हत्या:बस अड्डे पर किए ताबड़तोड़ वार; परिवार का इकलौता बेटा था, पिता की हो चुकी मौत
