टीचर की पिटाई से 8वीं की छात्रा बेहोश:कुरुक्षेत्र में “एटीट्यूड मत दिखाओ” पर कहने पर पीटा, बहन क्लासरूम से उठाकर लाई, मां बोली-चौथी बार घटना

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। परिवार ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद बेटी बेहोश हो गई। उनकी बड़ी बेटी उसे किसी तरह घर लेकर पहुंची और डॉक्टर से उसका उपचार कराया। छात्रा की मां की ओर से लेडी टीचर के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें बताया गया है कि उसकी बेटी ने खेल खेल में दूसरी छात्रा को “एटीट्यूड मत दिखाओ” कह दिया। इसके बाद टीचर ने उसकी पिटाई की। अब तक चार बार उसकी बेटी के साथ इस तरह की घटना हुई। उधर, मामले में स्कूल प्रिंसिपल का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने टीचर द्वारा माफी मांगने की बात कही है। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मां ने शिकायत में कही ये बातें… CLC लेकर जाने की धमकी दी छात्रा ने मां ने आरोप लगाया कि स्कूल की दूसरी मैडम ने उन्हें स्कूल छोड़ने और सर्टिफिकेट (CLC) लेकर चले जाने की धमकी दी। इससे उसकी बच्ची मानसिक रूप से परेशान है। घटना के बाद उसने बेटी का अस्पताल से मेडिकल करवाया। साथ ही बेटी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। प्रिंसिपल बोले- टीचर ने गलती मानी इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल जगबीर सिंह ने कहा कि वे बच्ची के घर जाकर परिवार से मिले हैं। टीचर ने भी माना कि उसने बच्ची को कंधे पर डंडी मारी थी, लेकिन बच्ची के प्रति उनकी कोई द्वेष भावना नहीं थी। स्कूल के बच्चे उनके अपने बच्चे हैं। उनको भी बच्ची की तबीयत को लेकर पीड़ा है। अगर गलती हुई, तो उसके लिए क्षमाप्रार्थी है। उधर, लाडवा थाने के SHO गुरनाम सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की ओर से शिकायत मिली है। उनकी शिकायत पर जांच चल रही है।