बरेली के 5 लोगों की नैनीताल में मौत:100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने रस्सियों से खींचकर निकाले शव

Spread the love

बरेली के 5 लोगों की नैनीताल में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर एक महिंद्रा कार अचानक बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार खाई में गिरते हुए नीचे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वहीं अटक गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। खाई ज्यादा गहरी होने की वजह से रेस्क्यू टीम को रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को भी रस्सियों से खींचकर बाहर निकाला गया। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अब तक की जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग यूपी के बरेली के रहने वाले बताए जा रहे। मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है। सीएम धामी ने घटना पर जताया दुख सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नैनीताल जिले में दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। धामी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। 5 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुआ हादसा ———————– ये खबर भी पढ़ें… ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों को नंगा करके पीटा,VIDEO:कार के शीशे तोड़े, भीड़ ने बाहर खींच लात-घूंसे बरसाए; लड़की से छेड़छाड़ का आरोप ऋषिकेश में हरियाणा से आए दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे।बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की ने जैसे ही इसकी शिकायत आसपास मौजूद लोगों से की, लोग भड़क गए। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। भीड़ ने सड़क पर कार रोक ली और उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। (पढ़ें पूरी खबर)