रेवाड़ी में कमांडेंट 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:सस्पेंड हुए होमगार्ड से ज्वाइनिंग के मांगे थे ₹1.50 लाख; 80 हजार पहले लिए

Spread the love

रेवाड़ी विजिलेंस टीम ने वीरवार को होमगार्ड के कमांडेंट सुधीर को 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सस्पेंड चल रहे होमगार्ड को दोबारा नौकरी ज्वाइन करवाने के लिए 1.50 लाख रुपए की मांग की थी। कमांडेंट सस्पेंड होमगार्ड सुरेश से 80 हजार रुपए पहले ले चुके हैं। वीरवार को कमांडेंट ने रिश्वत के 50 हजार रुपए गढ़ी बोलनी रोड स्थित अपने कार्यालय में मेज की दराज में रखवाएं। सूचना मिलने के बाद विजिलेंस ने पैसों के साथ आरोपी को पकड़ लिया।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…