देशभर की 40 टीमें, ओलंपियन खिलाड़ी और शताब्दी का जश्न! नैनीताल में सजने जा रहा हॉकी का सबसे बड़ा मंच

Spread the love

Nainital News: नैनीताल के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. देश के सबसे पुराने हॉकी टूर्नामेंट्स में शुमार ‘ऑल इंडिया ट्रेड्स कप’ अपने 100 साल पूरे करने जा रहा है. आगामी 4 जून से शुरू होने वाला यह शताब्दी समारोह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक भव्य महोत्सव होगा. सेना के बैंड, सांस्कृतिक जुलूस और देशभर से आ रही 40 टीमों के साथ नैनीताल की फ्लैट्स मैदान में हॉकी का रोमांच चरम पर होगा. खास बात यह है कि इस बार इनामी राशि भी बढ़ाई गई है और पूर्व ओलंपियन भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे.