Uttarakhand Weather Update 25 April: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मौसम विभाग ने राहत से भरी रिपोर्ट जारी की है. IMD के अनुसार, आज 25 अप्रैल से राज्य के मौसम में एक बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसके तहत उत्तरकाशी, देहरादून और नैनीताल समेत 9 जिलों में बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है. एक तरफ जहां ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आएगी, वहीं दूसरी तरफ देहरादून और आसपास के मैदानी इलाकों के निवासियों को भी हल्की बारिश और झोंकेदार हवाओं के कारण बढ़ते पारे से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. जानिए 25 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम.
Uttarakhand Weather: गर्मी से राहत या आफत? उत्तराखंड में मौसम लेगा यू-टर्न, IMD का इन 9 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
