झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। बच्चा अपनी मां के पास सोया था। आरोपी पिता पड़ोसी की शादी से देर रात लौटकर आया। शराब के नशे में वह बच्चे को उठाकर कमरे में ले गया। कमरा बंद करके वारदात को अंजाम दिया। देर रात 2 बजे पत्नी जागी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। जब खिड़की से झांककर देखा तो बच्चे का शव नीचे पड़ा था और पति फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर परिजन आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव का है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
