हिमंता बोले- बंगाल से घुसपैठियों को लात मारकर निकालेंगे:तेजस्वी के रोड शो में धक्का-मुक्की; आज राहुल गांधी की 3 रैलियां

Spread the love

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने पश्चिम बंगाल के बागुईआटी में शुक्रवार को चुनावी रैली में कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों और बांग्लादेशी मुसलमानों को लात मारकर बाहर निकालेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ, उसे भुलाया नहीं जाएगा। भाटपाड़ा में TMC के लिए प्रचार करने आए राजद नेता तेजस्वी यादव के रोड शो के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर अचानक धक्का-मुक्की और हलचल देखने को मिली। भीड़ बेकोबू होने के बाद स्थानीय प्रशासन हालात को संभाला। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीन रैलियां है। वे 3 बजे हुगली के में रैली करेंगे। इसके बाद 4.45 बजे कोलकाता के शहीद मीनार मैदान और 5.45 बजे दक्षिण 24 परगना के हाई स्कूल ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। बंगाल चुनाव के 4 बड़े अपडेट्स…