Uttarakhand Weather: देहरादून-हरिद्वार में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, तो वहीं पहाड़ों में बारिश और आंधी की चेतावनी..यहां जानिए IMD अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और उधमसिंह नगर समेत मैदानी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार जा सकता है. वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है. प्रशासन ने अस्पतालों, एंबुलेंस सेवाओं और कंट्रोल रूम को 24×7 हाई अलर्ट पर रखा है.