पिथौरागढ़ जिले के मनकोट गांव जरूर जाना चाहिए. मुनस्यारी के पास बसा ये छोटा सा गांव आज भी प्रकृति की असली खूबसूरती को संभालकर बैठा है. आज के समय में हम सब देख ही रहे हैं कि बढ़ते प्रदूषण और जंगलों में लगने वाली आग की वजह से कितनी तेजी से पक्षियों की संख्या कम हो रही है. कई प्रजातियां तो ऐसी हैं जो अब दिखती ही नहीं, और कुछ धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर हैं. लेकिन मनकोट गांव इन सबके बीच एक उम्मीद की तरह सामने आता है.
घड़ी के अलार्म से नहीं चिड़ियों की आवाज से उठते हैं लोग, प्राकृति की गोद में है पिथौरागढ़ का मनकोट गांव, पक्षियों की पाई जाती हैं 40 प्रजाति
