Uttarakhand Mausam Live: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! गर्मी से तप रहे मैदान, पहाड़ों पर फिर होगी बर्फबारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand 18 April ka Mausam Live Update: उत्तराखंड के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. जहां मैदानी इलाके गर्मी की चपेट में हैं तो वहीं ऊंचे पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है. IMD ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत पांच पहाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 48 घंटों में पहाड़ों पर मौसम पलटने वाला है. एक ओर, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे शहरों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है, वहीं दूसरी तरफ ऊंची चोटियों पर झमाझम बारिश और हिमपात को संभावना हैं. जिसे देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को खराब मौसम और तेज आंधी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.