भिवानी के फौजी ने राजस्थान में युवती संग लगाया फंदा:10 साल पहले सेना में भर्ती, ट्रांसफर होने पर एक माह की छुट्‌टी आया

Spread the love

राजस्थान के जिला झुंझनूं के भोड़की में युवती संग फांसी पर लटके मिले भिवानी के गांव चांग के फौजी करीब 31 वर्षीय सुनील कुमार ने करीब 10 साल पहले सेना जॉइन की थी। वहीं सेना जॉइन करने के करीब 2 साल बाद उसकी शादी हो गई। शादी के बाद 2 बच्चे (बेटा-बेटी) हुए। बड़ा बेटा 6 साल का है और छोटी बेटी 3 साल की है। 15 दिन पहले ही घर आया था मृतक सुनील के भाई मनीष ने जिला झुंझुनूं के पुलिस थाना गुड्‌डा गोड़ में बयान दिए। जिसमें कहा कि उसका भाई सुनील फौज में नौकरी करता है, जो फिलहाल छुट्‌टी पर आया हुआ था, उसको एक माह की छुट्टी मिली थी। वह करीब 15 दिन पहले ही घर आया था। वीरवार शाम को करीब 5 बजे सुनील बिना कुछ बताएं बाइक लेकर घर से निकला था। उसको तलाश करते हुए वह गुड्‌डा गोड़ पहुंचा। पता चला कि सुनील ने एक युवती के साथ पेड़ पर फांसी का फंदा लगा लिया। फांसी का फंदा लगाने से पहले दोनों ने जहरीले पदार्थ का भी सेवन किया। पेड़ से लटके मिले थे शव बता दें कि राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव भोड़की के श्मशान भूमि के पास शुक्रवार सुबह एक युवक व युवती के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना स्थल पर एक बाइक भी मिली है। एसआई भीमाराम ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार (31) फौजी तथा युवती की पहचान इंदु बाला (27) के रूप में हुई है। गांव भोड़की में ग्रामीणों ने सुबह जोहड़ में जब शव लटके देखे, तो पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार सुनील जिस बाइक पर अपने घर से गया था, वो बाइक घटनास्थल पर पेड़ के पास मिली। इसके बाद शुक्रवार को सुनील का शव चांग में पहुंचा और अंतिम संस्कार किया। हिसार से आए सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। परिजनों ने सुनील की मौत की जांच की मांग की है। मृतक सुनील के भाई जितेंद्र ने बताया कि उसका चचेरा भाई सुनील आर्मी में तैनात था। 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी। सुनील यूपी के प्रयागराज में आर्मी की कौर ऑफ सिग्नल बैटालियन में तैनात था, उसका तबादला अभी जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुआ था। जिस पर उसको एक माह की छुट्टी मिली थी।