यूपी भाजपा टीम की घोषणा जल्द, पंकज चौधरी दिल्ली पहुंचे:शाह से मिलेंगे, महिला मोर्चा में ऊषा मौर्य और संगीता बिंद यादव सबसे आगे

Spread the love

भाजपा की प्रदेश टीम जल्दी ही घोषित हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रोहित मिश्रा का नाम लगभग तय है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके रोहित इस वक्त युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार शाम दिल्ली पहुंचे। चौधरी का गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम है। अमित शाह से प्रदेश टीम, अग्रिम मोर्चों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों पर चर्चा के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। वहीं, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रंजना उपाध्याय, संगीता यादव बिंद, अर्चना मिश्रा और ऊषा मौर्य का नाम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगर रोहित मिश्रा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने तो संगीता यादव बिंद या ऊषा मौर्य में से किसी एक को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। GST अधिकारी की पत्नी को मिल सकता है पद भाजपा की 45 सदस्यीय प्रदेश टीम में अभी 12 महिलाएं (करीब 26%) हैं। महिलाओं का कोटा 33% तक करने के लिए महिला पदाधिकारियों की संख्या 14 हो सकती है। प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में जीएसटी और कस्टम के अधिकारियों की पत्नियां भी शामिल हो सकती है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी केंद्र में वित्त राज्य मंत्री हैं। उनके पास कस्टम और जीएसटी विभाग है। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी की पत्नी बीना लवानिया और संचिता चौहान का प्रदेश पदाधिकारी की दौड़ में शामिल हैं। दयाल होटल के मालिक भी प्रदेश टीम की दौड़ में भाजपा का प्रदेश पदाधिकारी बनने के लिए लखनऊ के बड़े होटल और ऑटोमोबाइल कारोबारी भी दौड़ में हैं। दयालगेटवे होटल के मालिक राजेश सिंह दयाल, जेएसवी ऑटोमोबाइल शोरूम के संचालक जतिन वर्मा का नाम भी प्रदेश पदाधिकारी की दौड़ में हैं। जतिन वर्मा को चुनाव प्रबंधन टीम का सदस्य बताकर पैरवी की गई है। सूत्रों के मुताबिक अधिकांश पदाधिकारी पंकज चौधरी की पसंद से ही सूची में शामिल किए गए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की भी पंसद से कुछ नाम शामिल किए गए हैं। भाजपा की प्रदेश टीम के लिए बीते चार महीने से लखनऊ से दिल्ली तक मंथन चल रहा है। यूपी में संघ पदाधिकारियों से रायशुमारी के बाद दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष और गृहमंत्री अमित शाह के स्तर से कई बार चर्चाओं का दौर चला। टीम का आकार बढ़ाया जाए सूत्रों के मुताबिक पंकज चौधरी ने यूपी में भाजपा की प्रदेश टीम का आकार बढ़ाने की भी पैरवी की है। उनका तर्क है कि जब बिहार में प्रदेश टीम में चार सदस्य बढ़ाए गए हैं तो बिहार की तुलना में यूपी बड़ा राज्य हैं, अधिक से अधिक योग्य कार्यकर्ताओं के समायोजन के लिए यूपी में भी आकार बढ़ा करना चाहिए। 2 साल पहले रोहित पर हुआ था जानलेवा हमला भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा पर करीब 2 साल पहले प्रयागराज में जानलेवा हमला हुआ था। रोहित ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था- देर रात करीब 1.15 बजे खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। तभी सफारी से कुछ लोग बाहर आए। उन्होंने मुझे गाली देते हुए घेर लिया। उसके बाद कार से टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद कारसवार बदमाशों ने उन्हें रॉड से पीटा। बार-बार हमले का कारण पूछने पर भी जवाब नहीं दिया। मारते हुए कह रहे थे- हमें जानते नहीं हो, हम तुम्हारी नेतागिरी ठीक कर देंगे। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… BJP की राष्ट्रीय कार्यकारणी में UP से 9 दावेदार:असम जिताने वाले हरीश द्विवेदी, गुर्जर चेहरा कटारिया पर क्यों लगा रहे दांव भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है। माना जा रहा है कि इस बार टीम में युवा चेहरों को तरजीह दी जाएगी। जिससे अध्यक्ष और पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल रहे। विधानसभा चुनाव- 2027 को देखते हुए यूपी से इस टीम में एक ब्राह्मण, एक ठाकुर, एक वैश्य और 2-3 पिछड़े वर्ग के नेताओं को जगह दी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें…