लखनऊ में छात्रा को पुलिस ने गाड़ी से सेंटर पहुंचाया:NEET में 69 साल के बुजुर्ग ने चश्मा-बेल्ट उतरवाने का विरोध किया, रिट दायर करेंगे

Spread the love

लखनऊ में आज 72 केंद्रों पर NEET-UG का री-एग्जाम हुआ। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि पिछली बार का पेपर ज्यादा अच्छा हुआ था। इस बार बायोलॉजी का पार्ट आसान और केमिस्ट्री का टफ था। 69 वर्षीय अशोक बहार ने भी परीक्षा दी। उन्होंने चश्मा-बेल्ट उतरवाने का विरोध किया। कहा कि वरिष्ठ नागरिक अभ्यर्थियों के लिए कम से कम एक प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए। जो अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते, उन्हें पुराने स्कोर के आधार पर काउंसिलिंग का अवसर मिलना चाहिए। इस मांग को लेकर वह सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। गोमतीनगर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा पहुंची तो पता चला कि उसका सेंटर गोमतीनगर में ही जीजीआईसी में है। करीब 7 मिनट गेट बंद होने में बचे थे। पुलिसकर्मियों ने उस छात्रा को अपनी कार से सही परीक्षा केंद्र पर समय रहते पहुंचाया। लखनऊ में 75 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 35594 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। उनमें से 32761 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 5 तस्वीरें देखिए- री-एग्जाम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…