यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:प्रतीक के अस्थि विसर्जन में फूट-फूटकर रोईं अपर्णा; गंदी बात करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार; किंग कोबरा को हल्दी लगाई

Spread the love

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों के विसर्जन को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर जेल में बंद आजम खान को एक और सजा सुनाए जाने से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- प्रतीक की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, अपर्णा फूट-फूटकर रोईं प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। सांसद आदित्य यादव ने अस्थियों को प्रवाहित किया। छोटी बेटी पद्मजा ने ‘I LOVE PAPA’ लिखा कार्ड भी नदी में बहाया। इससे पहले बाबा रामदेव की मौजूदगी में अनुष्ठान कराया गया। अपर्णा यादव फूट-फूट कर रो पड़ीं। बेटी कलश को माथे से लगाकर रोती दिखी। अक्षय और तेज प्रताप भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 2- हेट स्पीच मामले में आजम खान को 2 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का फैसला जेल में बंद आजम खान को एक और सजा हुई है। हेट स्पीच केस में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनको 2 साल की सजा सुनाई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में आजम, रामपुर से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी थे। प्रचार के दौरान कहा था- ‘कलेक्टर-फलेक्टर से मत डरियो, ये तनखैया हैं। देखा है मायावती के कई फोटो। कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल से जूते साफ करते।’ पूरी खबर पढ़ें 3- रीलबाज पुलिस अफसर-जवान नपेंगे, ADG बोले- इमेज खराब हो रही यूपी में रील बनाने वाले पुलिस अफसर और जवानों पर कार्रवाई होगी। बार-बार चेतावनी के बावजूद रीलबाजी थम नहीं रही है। ADG अमिताभ यश ने आदेश जारी किया। बोले- इमेज खराब हो रही। अब जिलेवार रीलबाज पुलिसवालों की लिस्ट बनाई जाएगी। सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वालों पर विभागीय एक्शन होगा। हर महीने रिपोर्ट भी हेडक्वार्टर को देनी होगी। पूरी खबर पढ़ें 4- लखनऊ में प्रोफेसर अरेस्ट, छात्रा से बोला- डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा को फोन किया और मिलने का दबाव बनाया। कहा- ‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।’ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने देर शाम FIR दर्ज कराई थी। पूरी खबर पढ़ें 5- राजभर के बिगड़े बोल, कहा- ‘अखिलेशजी, भाई की मौत हुई, तेरहवीं तक तो रुक जाते’ मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए फेसबुक पर लिखा- आपके भाई का निधन हुआ है। लेकिन आप इतने सत्ता-लोलुप हैं कि ‘गमी’ के बीच भी आपको राजनीति सूझ रही। कम से कम तेरहवीं तक तो रुक जाइए। सपा नेता सीमा राजभर बोली- मंत्री अपनी मां का भी सगा नहीं। दरअसल, नए मंत्रियों को विभाग नहीं मिलने पर सपा प्रमुख ने एक्स पर तंज कसा था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- भाजपा विधायक कार छोड़कर तांगा से चल रहे, केतकी सिंह ने चलाई स्कूटी बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे करण भूषण सिंह ने 70 लाख में 3 मिनी बसें खरीदी हैं। वह गनर-स्टाफ को बैठाकर खुद बस ड्राइव करते हुए घूम रहे। बस का नाम रखा है- हनुमान रथ। एटा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे। बिजनौर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा तो तांगा से चल रहे। विधायक केतकी सिंह इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाती दिखीं। पूरी खबर पढ़ें 7- योगी ने खेल कोटे में 500 नई भर्तियों का किया ऐलान, गोरखपुर में स्टेडियम का शिलान्यास गोरखपुर में इंटरनेशनल स्टेडियम का शिलान्यास सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किया। योगी ने खेल कोटे से 500 नई भर्तियों का ऐलान किया। हरदीप पुरी ने योगी की तारीफ की। उन्होंने कहा- आमतौर पर योगीजी की छवि एक सख्त और दृढ़ प्रशासक के रूप में है। लेकिन, किसी भी विषय को गहराई तक समझने की अद्भुत क्षमता है। स्टेडियम 2027 में तैयार होगा। पूरी खबर पढ़ें 8- प्रयागराज में मां जिंदा जल गई; 4 बच्चों को बचा लिया, मासूम को चादर में लपेटकर उछाला प्रयागराज में बच्चों को बचाने की कोशिश में एक मां की जान चली गई। भीषण आग और धुएं के बीच वह करीब 30 मिनट तक अपने तीन बच्चों और एक भतीजे को बचाने के लिए संघर्ष करती रही। आग के बीच सीढ़ी लगाकर पड़ोसी के छत पर तीन बच्चों को निकाला जबकि एक साल के मासूम को चादर में लपेटकर पड़ोसियों की ओर उछाला। मकान में आग 12 मई को लगी थी। पूरी खबर पढ़ें 9- गाजियाबाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, थाने पहुंचकर बोला- गिरफ्तार कर लो गाजियाबाद में 80 साल के बुजुर्ग ने 72 साल की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। उसके सिर- गर्दन और कंधे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। जब पत्नी की मौत हो गई तो थाने पहुंचा। पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है। घर में लाश पड़ी है, मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस उसे हिरासत में लेकर घर पहुंची तो खून से लथपथ पत्नी का शव पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 10- संभल हिंसा में VC से ASP अनुज चौधरी की गवाही, वकील ने पूछे 150 सवाल संभल हिंसा केस में शनिवार को फिरोजाबाद एएसपी अनुज चौधरी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही हुई। वादी पक्ष के वकील ने पूछा- उनके और पुलिसकर्मियों के पास कौन-कौन से हथियार थे, AK-47 में कौनसी गोली इस्तेमाल होती है? उनसे 2 घंटे में करीब 150 सवाल पूछे गए। जिला जज डॉ. विदुषी सिंह की कोर्ट में मुल्ला अफरोज और गुलाम की हत्या के मामले में गवाही हुई। पूरी खबर पढ़ें 11- कानपुर में हॉस्पिटल में दूल्हे ने मांग भरी, हल्दी रस्म के समय आग से दुल्हन झुलसी थी कानपुर में हल्दी की रस्म के दौरान घर में लगी आग में दुल्हन बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तय मुहुर्त में शादी हो इसलिए अस्पताल प्रशासन से अनुमति मांगी गई। फिर नर्सिंग स्टाफ और दोनों पक्षों ने मिलकर मंडप तैयार किया। शुक्रवार रात दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी। दूल्हे ने कहा- परिस्थितियां कैसी भी हों, हर पल साथ निभाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 12- बहराइच में जलती महिला घर से चीखते हुए बाहर भागी, सौतेले भाइयों ने पीटा बहराइच में जलती हुई महिला घर से चीखती हुई बाहर भागी। पति ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक उसके सारे कपड़े जल गए थे, वो बुरी तरह से झुलस गई। इसी हालत में पति उसे बाइक से अस्पताल ले जाने लगा। तभी उसके सौतेले भाई और भतीजे आ गए। उन्होंने पति को खींचकर बाइक से गिरा दिया। फिर महिला को न्यूड हालत में ही जमीन पर पटक कर मारने लगे। पूरी खबर पढ़ें 13- मेरठ में गैस सिलेंडर से निकला पानी; 2500 में खरीदा था मेरठ में गैस खत्म होने पर एक युवक ने ब्लैक में 2500 रुपए में सिलेंडर खरीदा। सिलेंडर लेकर घर पहुंचा और चूल्हे में लगाने के लिए सील खोली तो पानी निकलने लगा। उसे सिलेंडर को थोड़ा झुकाया तो पानी बहता चला गया। युवक ने बताया- 14 किलो में केवल आधा किलो ही गैस निकली। बाकी साढे़ तेरह किलो पानी निकला है। 2500 रुपए नकद देकर उसने सिलेंडर खरीदा था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- सुल्तानपुर में कोबरा को नहलाया, चोट पर हल्दी लगाई सुल्तानपुर में शनिवार को एक बाग में कोबरा अधमरी हालत में पड़ा मिला। उसकी हालत देखकर लोग पाइप से उसके ऊपर पानी डालने लगे। पानी पड़ते ही वह फन फैलाकर खड़ा हो गया। घायल होने के चलते कोबरा भाग नहीं पाया। इस पर लोगों ने जान जोखिम में डालकर कोबरा के घाव पर हल्दी का लेप लगाया। फिर वन विभाग को सूचना देकर उसका रेस्क्यू कराया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास… 15- अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान 17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…