यूपी के गोरखपुर में 14 साल का एक किशोर पतंग उड़ाते समय छत पर निकले सरिए पर गिर गया। इससे सरिया उसके सीने और गर्दन के आरपार हो गया। बेटे की चीख सुनकर मां छत पर पहुंची। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सरिया काटने वाले को बुलाया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद परिवार के लोग किशोर को सरिया सहित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 3 घंटे तक चले आपरेशन के बाद सरिया को बाहर निकाला गया। घटना सोमवार सुबह 9 बजे तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग लाला टोली क्षेत्र की है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला इलाहीबाग के लाला टोली की रहने वाली बच्चे की मां अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे तीन बच्चे हैं। इसमे दो लड़का और एक लड़की है। मेरे पति अमरेश श्रीवास्तव वेटर का काम करते हैं। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे मेरा बड़ा बेटा हर्ष श्रीवास्तव छत पर खेल रहा था। दो बार उसे डांट कर नीचे लेकर आई। इसके बाद खाना बनाने लगी। घर में पहले मंजिल की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनाई हैं। जिस पर एक टीनशेड का छज्जा बना है। अचानक हर्ष सीढ़ी पर बने टीनशेड पर चढ़कर पतंग उड़ाने लगा। थोड़ी देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज आई। आकाश भइया बचाइए…सुनकर छत पर भागी मां अदिति ने बताया- बेटा बोल रहा था कि आकाश भइया बचाइए। आकाश मेरे किराएदार हैं। आवाज सुनकर हमलोग छत पर पहुंचे तो बेटे की हालत देखकर मेरी चीख निकल गई। बेटा पिलर से निकले सरिया में गिरा था। एक सरिया उसके सीने से लेकर गर्दन के आर-पार हो गई थी। वह दर्द से तड़प रहा था। तभी किसी ने बताया कि सरिया निकालने से माैत हो सकती है। तभी पास के कारीगर को बुलाकर छड़ कटवाई गई। वहीं बेटा खून से लथपथ हाल में दर्द से छटपटा रहा था। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने छड़ निकाल दी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके सुमन ने बताया- बच्चे के राइट साइड सीने में सरिया धंसकर गले के ऊपर से निकल गया था। बच्चे की हालत बहुत गंभीर थी। सर्जरी की पूरी टीम बुलाई गई। तत्काल ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। करीब दो घंटे ऑपरेशन में बच्चे के शरीर से सरिया निकाली गई। बच्चे की हालत में अब सुधार हो रहा है। ——————–
ये खबर भी पढ़ें…
यूपी में बदमाश लड़की ने कर्मचारी से 10 लाख लूटे; 2 लड़कों के साथ बाइक से आई थी; तमंचा ताना और बैग छीनकर भागी यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार को एक लड़की ने अपने दो बदमाशों के साथ मिलकर बीज भंडार के कर्मचारी से 10 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरी लड़की बाइक से आई थी। बदमाशों ने बीच सड़क कर्मचारी की बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। फिर एक ने तमंचा निकाला और कर्मचारी पर तान दिया। पढ़िए पूरी खबर
बच्चे के गर्दन और सीने के आर-पार हुआ सरिया:गोरखपुर में 2 घंटे तक दर्द से तड़पता रहा, छत पर पतंग उड़ाते समय गिरा
