गुरुग्राम में स्कूल सुरक्षा को लेकर चल रहे डर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह गुरुग्राम के कई बड़े और नामी स्कूलों को एक बासर फिर से ईमेल से मैसेज करके बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद स्कूल प्रबंधनों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। बच्चों को भेजा जा रहा है घर धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूलों ने तुरंत ‘इमरजेंसी प्रोटोकॉल’ लागू कर दिया। कई स्कूलों ने आनन-फानन में छुट्टी घोषित कर दी है और अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के लिए कहा गया है। स्कूल के बाहर डरे-सहमे माता-पिता की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं पुलिस और बम स्क्वायड की टीमें भी स्कूलों में जांच के लिए पहुंच रही हैं। मेल में अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी IED से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा हरियाणा बनेगा खालिस्तान।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…………
गुरुग्राम के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:बच्चों को निकाला बाहर, पुलिस पहुंची; रेवाड़ी-अंबाला स्टेशन उड़ाने का भी जिक्र
