यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप निकली हुई है। उमस-गर्मी बढ़ गई है। आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 22 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- ‘हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके चलते प्री-मानसून की बारिश हो रही है। 17 जून तक मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। लखनऊ में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा। अभी मानसून बिहार तक पहुंच चुका है।’ आमतौर पर मानसून यूपी में 20 जून तक आता है। यानी इस बार मानसून 3 दिन पहले आ सकता है। पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। उन्नाव और गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक किसान की जान चली गई। वहीं कासगंज में आंधी के दौरान मकान का लिंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। शनिवार की बात करें तो प्रदेश के 25 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर में 6.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। प्रयागराज-लखनऊ में तूफान आया। कानपुर में घरों में पानी घुस गया। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
UP के 22 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट:70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, 24 घंटे में 5 मौतें; 17 जून तक आ सकता है मानसून
