गर्मी में पौधों पर भारी पड़ सकती है ये एक गलती, जानिए पानी देने का गलत तरीका कितना घातक

Spread the love

Summer Plant Care Tips : तीखी धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान पौधों की नमी को तेजी से खत्म कर देता है. इससे निपटने के लिए लोग अपने घर की बालकनी, छत या गार्डन में लगे पौधों को बार-बार पानी डालने लगते हैं. ऐसा वे पौधों को गर्मी की मार से बचाने के लिए करते हैं, लेकिन यही चीज पौधों के लिए किसी आफत से कम नहीं. लोकल 18 से ऋषिकेश के गार्डनर राम सागर बताते हैं कि सबसे बड़ी गलती जो लोग गर्मियों में करते हैं, वह है दोपहर की तेज धूप में पौधों को पानी देना. कई लोग पौधों की पत्तियों पर जोर से पानी डाल देते हैं, जिससे धूप पड़ने पर पत्तियों पर दाग पड़ सकते हैं.