केलरम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर रेड डालने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर सीपीआई समर्थकों ने हमला किया। ED की 12 सदस्यीय टीम बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान पूर्व सीएम और उनका परिवार घर में मौजूद था। जैसे ही विजयन के समर्थकों और सीपीआई से जुड़े लोगों को इसकी जानकार लगी। सैकड़ों की संख्या में लोग विजनय के घर के बाहर जुटने लगे। जैसे ही ED टीम बाहर निकली तो उनकी गाड़ियों पर सुरक्षाबलों पर कांच की बोतलें, पत्थर फेंके गए। सुरक्षाबलों ने अफसरों की कारों को भीड़ से बचाकर निकालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने कारों को घेर लिया। ईंट से कारों की विंड शील्ड और पीछे का ग्लास तोड़ दिया। कारों के रियर मिरर को हाथों से तोड़ा, गेट पर लातें मारी, लाठी से भी हमला किया। दरअसल, ED की ये रेड विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़ी है। आरोप है कि कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) ने 2018-19 के दौरान वीना की कंपनी को ₹1.72 करोड़ मंथली पेमेंट के तौर पर दिया, लेकिन इसके बदले एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने कोई सेवा नहीं दी। इसी वजह से एजेंसी को शक है कि यह लेनदेन संदिग्ध है। CMRL और एक्सालॉजिक के बीच हुए इस भुगतान को लेकर पहले इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे। बाद में इसी आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। रेड से लेकर हमल तक, 6 तस्वीरें… केरल हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की थी इससे पहले मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज कर दी थी। जिसके एक दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। कंपनी ने ED की जांच रद्द करने की मांग की थी। ED ने इस मामले में 2024 में केस दर्ज किया था। CMRL ने 1.72 करोड़ रुपए वीणा की कंपनी को दिए CMRL नाम की कंपनी ने 2018-19 के दौरान विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपए भुगतान किया। आरोप है कि यह भुगतान बिना किसी सॅाफ्टवेयर या आईटी सर्विस दिए बिना फर्जी खर्च के तौर पर किया गया। इस खुलासे के बाद ED ने PMLA के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। ED ने 2024 में दर्ज किया था PMLA केस ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था। यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है। ———————— यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी पर रेड:ED ने सुबह 7 बजे दबिश दी, पार्टनर ने ही कराया जमीन में फ्रॉड का मुकदमा चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में आज (26 मई) सुबह 7 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड मारी। यह रेड रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कांसल के घर की गई। आरोप है कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किया है। प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी का चंडीगढ़ के पास मोहाली जिले के जीरकपुर में चंडीगढ़ रॉयल सिटी नाम से प्रोजेक्ट है। उन्हें अकाली दल से सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है। प्रवीण के पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने ही वर्ष 2023 में उन पर मुकदमा करवाया था जिसकी जांच के लिए ये रेड की गई। पूरी खबर पढ़ें
केरलम-विजयन के घर छापा मारने पहुंची ED टीम पर हमला:समर्थकों ने लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व CM की बेटी की कंपनी से जुड़ा मामला
