प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। यहां BLW (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) ग्राउंड में 25 हजार महिलाओं के बीच पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचे। पीएम हाथ हिलाते और लोगों का अभिवादन करते मंच तक गए। सम्मेलन में राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाएं मंच पर बैठाई गई हैं। सीएम योगी ने कहा- देश में केवल 4 जातियां हैं। पहली- नारी, दूसरा-गरीब, तीसरा-युवा और चौथा- अन्नदाता। देश की संसद, देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उसे रोकने के लिए सपा, कांग्रेस ने कुत्सित प्रयास किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- प्रधानमंत्री ने चाहे हर घर शौचालय हो , उज्ज्वला योजना, इससे आपके आसुओं को पोंछने का काम किया। लखपति दीदी से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। लेकिन विपक्ष ने आपका रास्ता रोकने का काम किया है। हालांकि, हमें पता है कि जब-जब पीएम ने संकल्प लिया, उसे पूरा किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले पीएम नवंबर, 2025 में काशी आए थे। मोदी बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। तस्वीरें देखिए… PM के काशी दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
काशी में PM खुली जीप में हाथ हिलाते हुए पहुंचे:योगी बोले- समाज में केवल 4 जातियां; मंच पर 44 महिलाओं को बैठाया गया
