कथा का वाचन वृंदावन के प्रसिद्ध भागवताचार्य बृजेश गोस्वामी द्वारा किया जाएगा, जो बांके बिहारी मंदिर से जुड़े हुए हैं. उनकी मधुर वाणी और भावपूर्ण शैली के कारण भागवत कथा सुनने वालों को आध्यात्मिक अनुभव मिलता है. आयोजन संतोष, मदन लाल अग्रवाल व समस्त अग्रवाल परिवार की ओर से कराया जा रहा है. आयोजक मंडल के सदस्य विकास अग्रवाल ने लोकल 18 को बताया कि यह आयोजन बागेश्वर में पहली बार इतने भव्य रूप में हो रहा है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भी अधिक सजीव हो जाएगा.
25 अप्रैल तक चलेगा भागवताचार्य बृजेश गोस्वामी का कथावाचन, बागेश्वर में पहली बार आयोजन
