भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाई जा रही:70 साल से रह रहे थे 27 परिवार, ताला लगाकर घर छोड़ा; बैरिकेडिंग, वॉटर कैनन तैनात

Spread the love

भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन की बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है और आवाजाही रोक दी गई है। कार्रवाई के विरोध में देर रात पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कांग्रेस नेता धरने पर बैठे। एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाकर उतार लिया। रहवासियों ने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। यहां 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। देखें तस्वीरें… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए