जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास धमाका हुआ। इसकी आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह कथित तौर पर एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है। वह शाम करीब 8:15 बजे स्कूटी खड़ी कर BSF हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था, इसी दौरान पीछे स्कूटी में विस्फोट हो गया। सूत्रों का कहना है स्कूटी रखे किसी विस्फोटक के फटने की आशंका है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। BSF हेडक्वार्टर के साथ गुरुनानकपुरा जाने वाली सड़क पर स्थित सब्जी मंडी में उस समय लोग खरीदारी कर रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनकर लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति को समझ नहीं पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां और बीएसएफ के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- स्कूटी में आग लगने के बाद ही विस्फोट हुआ है। अभी यही जानकारी मिली है। स्कूटी पर दो लड़के आए थे दोनों लड़कों को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सज ने हिरासत में रखा है। हिरासत में लिए गए एक लड़के के पिता ने बताया कि बेटा हर रोज बीएसएफ में पार्सल की डिलीवरी देने आता था। आज भी उसने शाम को पार्सल फ्लिपकार्ट स्टोर से उठाए थे। जब वह हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल छोड़कर बाहर आ रहा था, तभी स्कूटी विस्फोट के साथ उड़ गई। वह स्कूटी से 100 मी. दूर था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बीएसएफ हेडक्वार्टर की दीवारें तक हिल गईं। ब्लास्ट के बाद के PHOTOS… ब्लास्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
पंजाब में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट:स्कूटी में हुआ धमाका, कैंपस की दीवारें हिलीं; पुलिस कमिश्नर बोलीं- 2 लोग हिरासत में लिए
