देहरादून में BJP नेता के मर्डर के बाद बवाल:मीडिया-पुलिस पर पथराव; 3 घर-ट्रैक्टर जलाए, मुख्य आरोपी का पूरा घर ध्वस्त

Spread the love

देहरादून के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद भड़का बवाल रविवार देर शाम तक जारी रहा। दिन में आरोपियों के घरों और ट्रैक्टर में आगजनी, पथराव और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाओं के बाद गांव में आईटीबीपी, पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे को करीब साढ़े पांच घंटे तक जाम रखा। प्रशासन के आश्वासन के बाद मार्ग को खोल दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मृतक के परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। परिजनों की मांग है कि हत्या में शामिल 5 मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और बाकी सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रशासन मुख्य आरोपी के मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर चुका है। हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस की टीमें बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। तस्वीरें देखिए- 4 आरोपी गिरफ्तार, FIR में 12 लोग नामजद विनोद कुमार हत्याकांड में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में रज्जाक, जावेद, सलमान और शहबाज शामिल हैं। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में दर्ज FIR में कुल 12 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें मासूम अली के परिवार से रज्जाक, अमन, जावेद और इंतजार के नाम शामिल हैं। वहीं इम्तियाज अली और उसके बेटे आदिल का नाम भी मुकदमे में दर्ज है। प्रशासन मुख्य आरोपी पक्ष के एक मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर चुका है, जबकि पुलिस शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। 3 पॉइंट में पूरा विवाद… 1. खेत में पानी लगाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद- विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सेटरिंग के 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी। शनिवार शाम को जब उनके बेटे ने पैसे दिए, तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों को भड़काया गया। इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी डालने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 2. एक की मौत, 3 घायल- हमले में सिर पर हथौड़ा लगने से विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह इलाके में तैनाव फैल गया। 3. भारी तनाव और PAC- घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। देहरादून में मर्डर के बाद बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉक से गुजर जाइए…