रामगोपाल बोले- भाजपा इतिहास मिटाने का काम क्यों कर रही:सपा नेता ने कहा- सरकार हड़बड़ाहट में, उल्टी गिनती शुरू

Spread the love

लोकसभा में आज, शुक्रवार को दूसरे दिन महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन बिलों पर चर्चा होगी। संसद के बाहर महिला आरक्षण विधेयक पर सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा- क्या इतिहास बनने जा रहा है? इतिहास तो पहले ही बन चुका था। ये कानून पास हो चुका है, वो भी सहमति से, तब क्या ये इतिहास नहीं बना? ये लोग उस इतिहास को मिटाने का काम क्यों कर रहे हैं। वहीं, सपा सांसद राजीव राय ने कहा- सरकार छटपटाहट हड़बड़ाहट में है। इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई, इसलिए इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। चुनाव के बीच में इस प्रकार का बिल लाना इनकी नीयत में खोंट दिखाता है। ये डरे हुए लोग हैं। सभी को बेवकूफ बनाना चाहते हैं। इधर, देवरिया से भाजपा सांसद ने शशांक मणि ने कहा- महिलाओं के लिए ये विधेयक लाया जा रहा है। इससे पूरे देश का भला होगा। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “पीएम मोदी को सफर करना पड़ेगा, क्योंकि वह महिलाओं को धोखा दे रहे हैं। 2023 में ये बिल पारित हो चुका है। संसद में यूपी के सांसदों से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-