Monday, 24 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मां ने ही कराया नाबालिग बेटियों का रेप, 3 गिरफ्तार:दोनों मासूम गर्भवती हुईं; रुपए कमाने अलग-अलग पुरुषों के साथ भेजती रही

INT News23 August 2026 at 10:09 pm

बुरहानपुर के शाहपुर में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म और यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रविवार को उनकी मां समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मां पैसों के लिए अपनी दोनों नाबालिग बेटियों को अलग-अलग लोगों के साथ भेजती थी। उन्हीं लोगों पर नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप हैं। मामला 21 अगस्त को दर्ज किया गया था। इसमें पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं लगाई गई थीं। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का मां ने पहली नाबालिग बेटी को अलग-अलग समय पर तीन लोगों के पास भेजा। उसके बाद आरोपी गोविंदा के रहने के लिए कहा। आरोपी गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक लाख रुपए के लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। रुपयों के लिए बेटियों को पुरुषों के साथ भेजती थी पुलिस ने बताया कि मां ने ही दूसरी बेटी को कमलेश नाम के व्यक्ति के पास भेजा था। दोनों नाबालिगों के गर्भवती हैं। इसके बाद दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया हैं। DNA जांच और बयान भी लिए जा रहे शाहपुर थाने के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले में DNA जांच की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस दोनों नाबालिगों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट भी जांच में शामिल कर रही है। इसके अलावा आर्थिक लेनदेन, दस्तावेज और दूसरे सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए 3 लोगों में नाबालिगों की मां, गोविंदा पिता पप्पू और कमलेश पिता नानसिंह शामिल हैं। पुलिस मामले में बताए गए अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।