Monday, 24 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

ईद ए मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर खूंटी में अलर्ट, तय हुआ रूट और समय; प्रशासन ने दिया भरोसा

INT News23 August 2026 at 10:48 pm

खूंटी. ईद ए मिलादुन्नबी को लेकर रविवार को खूंटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में बताया गया कि ई ए मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को जुलूस निकाला जायेगा.

तय मार्ग से ही निकलेगा जुलूस

समिति के सदस्यों ने बताया कि जुलूस तय मार्ग के अनुसार ही चलेगा. जुलूस की शुरूआत सुबह नौ बजे होगी. वहीं दोपहर एक बजे तक समाप्त करने का प्रयास किया जायेगा.

शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर

समिति के सदस्यों ने कहा कि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाला जायेगा. मोहम्मद साहब के नाम का झंडा लेकर तय रूठ से ही जुलूस जायेगी.

प्रशासन ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में बीडीओ सह सीओ ज्योति कुमारी ने कहा कि पर्व को लेकर प्रशासन पूरा सहयोग करेगी. उन्होंने सभी को समय पर जुलूस निकालने और समय पर समाप्त करने का अपील किया. वहीं जुलूस के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने का अपील की.

आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने सभी को आपसी सौहार्द बनाये रखने का अपील किया. बैठक में सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्णय लिया.

पहचान पत्र और पूर्व सूचना की मांग

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने शांति समिति के सदस्यों के लिए पहचान पत्र बनाने की मांग किया. इसके अलावा शांति समिति की बैठक से पूर्व सभी सदस्यों को सूचना उपलब्ध कराने का मांग किया.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित शहर के सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे.