Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

एडीएम (एलए) अवनीश सिंह ने आकाश से की शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

INT News9 August 2026 at 11:54 pm

गाजियाबाद (इंडियन न्यूज़ ट्रस्ट): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने इस वर्ष कांवड़ यात्रा को न केवल सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया, बल्कि इसे एक ऐतिहासिक भव्यता भी प्रदान की। आस्था, सेवा और समर्पण के इस पावन पर्व पर शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत में प्रशासन की ओर से आसमान से पंखुड़ियां बरसाई गईं। कांवड़ मार्ग पर प्रशासनिक मुस्तैदी और जन-सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) अवनीश सिंह ने खुद हेलीकॉप्टर में सवार होकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस मौके पर उनके साथ पुलिस उपायुक्त (नगर) धवल जायसवाल भी हेलीकॉप्टर में सवार थे। अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) अवनीश सिंह ने कहा कि कांवड़ मार्ग को पूर्णतः चाक-चौबंद सुरक्षा, सादगीपूर्ण वातावरण और उच्चस्तरीय नागरिक सुविधाओं से लैस कर जिला व पुलिस प्रशासन ने यह साबित कर दिया है कि गाजियाबाद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। एडीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक है। कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

एडीएम सिंह ने कहा कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो तथा जनपद में आस्था और व्यवस्था का उत्कृष्ट समन्वय स्थापित हो सके।