Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने शुभमन गिल की फिटनेस पर दिया अपडेट

INT News9 August 2026 at 11:53 pm

कोलंबो, 9 अगस्त। भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया है कि 'श्रीलंका क्रिकेट इलेवन' के खिलाफ वार्म-अप मैच के शुरुआती दो दिन कप्तान शुभमन गिल का न खेलना सिर्फ एहतियात के तौर पर था। उन्होंने कहा कि दाएं हाथ के बल्लेबाज पूरी तरह फिट हैं और 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार हैं।