national · दिल्ली
कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले-खिलाड़ियों की सफलता युवाओं को करेगी प्रेरित
INT News9 August 2026 at 11:31 pm

नई दिल्ली, 9 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2026) में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर पदक विजेताओं का स्वागत किया और खेलों में उनके अनुभवों के बारे में बातचीत की।