Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

बिहार: औरंगाबाद में अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

INT News20 September 2026 at 07:41 pm

औरंगाबाद, 20 सितंबर। बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई करने वाले गिरोह का उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मास्टर चाभी, एक रिंच, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के रहने वाले बताए गए हैं।