national · उत्तर प्रदेश
कर्नाटक: सरकार मुजराई मंदिरों में दान पेटियों के पास लगाएगी सीसीटीवी, सीएम शिवकुमार का ऐलान
INT News9 July 2026 at 11:48 pm

बेलगावी, 9 जुलाई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे प्रबंधन में कथित अनियमितताओं को देखते हुए राज्य सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं के दान के दुरुपयोग को रोकने के लिए मुजराई विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों में हुंडी (दान पेटी) के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है।