समाचार · मध्य प्रदेश
शाजापुर में 100 से ज्यादा पंडालों में विराजे गणपति बप्पा:टेंशन चौराहे की झांकी और लाइटिंग देखने लगी भीड़
शाजापुर शहर में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। शहर में 100 से ज्यादा जगहों पर गणेश उत्सव समितियों और श्रद्धालुओं ने प्रतिमाएं स्थापित कीं। इससे पूरा इलाका 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा। इस बार टेंशन चौराहे पर स्थापित गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रही। देर रात पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद बप्पा को स्थापित किया गया। टोपलिया क्षेत्र में की गई सुंदर और जगमगाती लाइटिंग भी शहरवासियों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच देर रात तक गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। महिलाएं, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचे। अगले 10 दिनों तक अलग-अलग पंडालों में महाआरती के साथ सुंदरकांड पाठ, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, चेयर रेस और भजन संध्या जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।