Tuesday, 15 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

रांची में दारोगा के घर बड़ी लूट, बेटी को बंधक बनाकर 30 लाख नकद-250 ग्राम सोना ले गया बदमाश

INT News14 September 2026 at 11:10 pm

रांची: राजधानी में एक बड़ी लूट की वारदात हुई है.सदर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी, टंगराटोली स्थित एक दारोगा के आवास को बदमाशों ने निशाना बनाया. गोड्डा में पदस्थापित दारोगा धनंजय साही की पत्नी संजू देवी ने सदर थाने में आवेदन देकर बताया कि 13 सितंबर की शाम वे तीज पर्व की खरीदारी के लिए बाजार गई थीं. इसी दौरान बेटा ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था और घर में सिर्फ बेटी अकेली मौजूद थी.

आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर एक व्यक्ति घर में घुस आया और चाकू के बल pr बेटी को बंधक बना लिया.उसके हाथ और पैर बांध दिया.इसके बाद उसने अलमारी में रखे करीब 30 लाख रुपये नकद और लगभग ढाई सौ ग्राम सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस टीम मौके पर, जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी.

बताया जा रहा हैं कि CNT जमीन होने के कारण जमीन नहीं खरीदी गई. इसलिए चार भाइयो का पैसा 30 लाख घर में ही था. उधर, पुलिस जांच के दौरान एक पेच भी सामने आया अलमारी पर पहले से परिवार के सदस्यों के ही हाथों के निशान मौजूद होने से फिंगरप्रिंट जांच में दिक्कत आ रही है. परिजनों के मुताबिक, यह रकम चार भाइयों ने मिलकर जमीन खरीदने के लिए जोड़ी थी. पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में भी सघन जांच-पड़ताल कर रही है.