national · उत्तर प्रदेश
लखनऊ में यूपी टीईटी 2026 परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा, 96 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
INT News1 July 2026 at 11:45 pm

लखनऊ, 1 जुलाई। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की घोषणा की है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को जनपद लखनऊ के 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।