sports
भारत बनाम इंग्लैंड: अभिषेक-अय्यर के अर्धशतक, मेहमान टीम को 190 रन का टारगेट
INT News1 July 2026 at 11:55 pm
चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 1 जुलाई। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत के लिए 190 रन का टारगेट रखा है। मेहमान टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा। इस पारी के दौरान हल्की बूंदा-बांदी भी होती नजर आई।