Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल में पेट्रोल पंपों की जांच, गड़बड़ी निकली:नोजल में 50 एमएल कम निकला पेट्रोल; अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर कार्रवाई

INT News1 August 2026 at 09:39 pm

भोपाल में खाद्य विभाग का अमला शनिवार को पेट्रोल पंपों की जांच करने निकला। इस दौरान एक पंप के नोजल से 50 एमएल पेट्रोल कम निकला। जिस पर नोजल को सील कर दिया गया। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के निर्देशन में सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव, सुनील वर्मा, पीयूष शुक्ला, वसुंधरा पेंड्रो और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तृणाल जांभोलकर, भावना तिवारी ने कार्रवाई की। डिस्पेंसिंग यूनिट नहीं मिली

टीम ने कमला पार्क स्थित योर सर्विस स्टेशन HPCL पेट्रोल पंप की जांच की। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के स्टॉक में अंतर सीमा छूट में पाया और विस्फोटक अनुज्ञप्ति के अनुसार डिस्पेंसिंग यूनिट न होकर दो डिस्पेंसिंग यूनिट अधिक होना पाई गई। इनकी जांच भी की

पीएंडटी चौराहा स्थित आरके पेट्रोलियम पंप की भी जांच की। जिसमें पेट्रोल-डीजल का स्टॉक निर्धारित सीमा में पाया गया। भूमिगत डीजल टैंक में 116 लीटर पानी होना पाया गया। पंप के पेट्रोल के एक नोजल से 50 एमएल कम विक्रय होने से अनियमित विक्रय होना पाया। इस आधार पर पेट्रोल का एक नोजल सील किया गया और भूमिगत डीजल टैंक में भंडारित पानी को निकालने उपरांत ही विक्रय करने के निर्देश एरिया सेल्स मैनेजर एवं पंप संचालक को दिए गए। माता मंदिर के पास के पास जर्जर मकान में अवैध रूप से विद्युत गैस अंतरण मोटर मशीन के माध्यम से घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस अंतरण का प्रयास किया जाना पाया गया। मौके पर दो घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेंडर भारत कंपनी के एवं एक नग 1hp की गैस अंतरण विद्युत मोटर अवैध रूप से रखी होना पाए जाने पर मौके पर जब्त की गई। फूड कंट्रोलर जादौन ने बताया कि तीनों प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा के अंतर्गत दर्ज किए जाकर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।