Wednesday, 29 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

एंटी-पेपर लीक बिल पर सुप्रिया सुले की मांग, 'जेपीसी बनाए सरकार, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की हो जांच'

INT News28 July 2026 at 11:31 pm

नई दिल्ली, 28 जुलाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने एंटी-पेपर लीक कानून को लेकर केंद्र सरकार से संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस समिति में विपक्ष के सदस्यों को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पेपर लीक रोकने के लिए एक मजबूत और प्रभावी कानून तैयार किया जा सके।