Wednesday, 29 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

INT News28 July 2026 at 11:55 pm

कोहिमा, 28 जुलाई। नागालैंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रभावित इलाकों में भारतीय वायुसेना ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। मंगलवार को वायुसेना ने राज्य सरकार के साथ समन्वय करते हुए 100 से अधिक फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला और दुर्गम इलाकों में जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई।