national
Video: सरकार पर वादा निभाने का दबाव, CJP ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
INT News28 July 2026 at 11:49 pm

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस लेने तथा भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसका लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है.
सौरव दास ने कहा, "सरकार ने शनिवार को पूरे देश के सामने हमें यह गारंटी दी थी कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस ली जाएंगी और भविष्य में दिल्ली ही नहीं, बल्कि किसी भी BJP या NDA शासित राज्य में किसी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी. इसकी समयसीमा मंगलवार तय की गई थी, लेकिन अब तक हमें इसका लिखित आश्वासन नहीं मिला है."