Tuesday, 15 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, बेटी बेसुध मिली:हांसी में फोन नहीं उठाने पर पहुंचीं मां-बहन, दरवाजा तोड़ अंदर घुसी; 7 सात का बेटा लापता

INT News14 September 2026 at 09:51 pm

हरियाणा के हांसी के न्यू सुभाष नगर में सोमवार देर शाम एक बंद मकान में करीब 40 साल की महिला रचना का शव मिला। घटना का पता तब चला जब महिला की मां तीन दिन से फोन नहीं उठाने पर उसके घर पहुंची। देखा की कमरा बाहर से बंद था और अंदर से बदबू आ रही थी। किसी अनहोनी की आशंका होने पर मां और उसकी छोटी बहन ने ताला तोड़ा और कमरे में दाखिल हुईं। अंदर महिला पर रचना मृत पड़ी थी, जबकि उसी चारपाई पर उसकी 15 साल की बेटी अंजली बेसुध मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रचना के शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि उसकी बेटी अंजली को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शक है कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रचना चार कुतुब गेट की रहने वाली थी। रचना एक होटलकर्मी के साथ लिवन में रहती थी। उसका एक सात साल का बेटा भी है, जो लापता है। जानिए, मृतका की मां ने पुलिस को क्या बताया… पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सुबूत जुटाए परिजनों ने तुरंत अंजली को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को खबर दी। खबर मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह और डीएसपी अक्षय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। जिस कमरे में शव मिला, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। डीएसपी बोले-24 घंटे पहले हत्या हुई मौके पर पहुंचे डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि कमरे से दुर्गंध आ रही थी। प्रथम दृष्टया महिला की मौत को करीब 24 घंटे से अधिक समय बीतने का अनुमान है। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के निशान होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि अंजली को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।