world
जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी जारी, दक्षिण कोरिया में भी महसूस हुए झटके
INT News28 July 2026 at 02:10 pm

टोक्यो, 28 जुलाई। जापान में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। देश के क्यूशू क्षेत्र स्थित कुमामोटो प्रीफेक्चर में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप की अधिकतम तीव्रता 'शिंदो 7' दर्ज की गई, जो इस पैमाने का सबसे ऊंचा स्तर है। झटके पड़ोसी देश साउथ कोरिया में भी महसूस किए गए हैं।