Tuesday, 15 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

INT News14 September 2026 at 08:04 pm

धनबाद, 14 सितंबर। धनबाद पुलिस ने दुबई भागने की कोशिश कर रहे गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भागने की तैयारी में था और उड़ान भरने से ठीक पहले विशेष टीम ने उसे दबोच लिया।