Saturday, 25 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

संवाद के माध्यम से ही विवादों का हल निकालना चाहिए, वीडियो संदेश से नहीं: धनीराम शांडिल

INT News24 July 2026 at 11:25 pm

शिमला, 24 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है, लेकिन छात्रों का आंदोलन अभी जारी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की नाराजगी का मूल कारण पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न होना है। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।