national · झारखंड
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने से कांग्रेस हताश : अमर कुमार बाउरी
INT News25 July 2026 at 12:04 am

रांची, 25 जुलाई। झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने, कांग्रेस नेता इमरान मसूद की टिप्पणी और झारखंड के कथित जेपीएससी घोटाले की जांच को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को मनवाने की परंपरा का सम्मान होना चाहिए और सरकार द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने के बाद सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त करना उसी का उदाहरण है।