national · दिल्ली
2047 के विकसित भारत में महिलाओं की बराबर भागीदारी जरूरी : मीनाक्षी लेखी
INT News24 July 2026 at 11:41 pm

नई दिल्ली, 24 जुलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के मातृत्व, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक मूल्यों पर दिए गए संबोधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत और वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। दोनों नेताओं ने महिलाओं की भूमिका को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में उनकी बराबर की भागीदारी आवश्यक है। मीनाक्षी लेखी ने सोनम वांगचुक द्वारा भूख हड़ताल समाप्त किए जाने का भी स्वागत किया।