Wednesday, 29 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

INT News28 July 2026 at 11:32 pm

MHA SSB New Recruitment Rules 2026: भारतीय सेना से सेवा पूरी कर बाहर निकलने वाले अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला हुआ है. गृह मंत्रालय ने Sashastra Seema Bal (SSB) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों की सीधी भर्ती के लिए नए नियमों की नोटिफिकेशन जारी कर दी है.

इस नए नियम के तहत अब SSB में कांस्टेबल (GD) की कुल वैकेंसी में से 50 प्रतिशत सीटें सीधे एक्स-अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व रखी जाएंगी. सरकार के इस कदम से अग्निवीरों को सेना के बाद एक सुरक्षित और बेहतरीन करियर ऑप्शन मिलेगा.

SSB New Recruitment Rules 2026 की मुख्य बातें

इस नए नियम के तहत अब SSB में कांस्टेबल (GD) की कुल वैकेंसी में से 50 प्रतिशत सीटें सीधे एक्स-अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व रखी जाएंगी. सरकार के इस कदम से अग्निवीरों को सेना के बाद एक सुरक्षित और बेहतरीन करियर ऑप्शन मिलेगा.

ये भी पढ़ें: एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस, सुप्रिया सुले बोलीं- बिल में अंदरूनी विरोधाभास और JPC के पास भेजने की मांग

पूर्व अग्निवीरों को मिलेंगे ये 3 बड़े फायदे

50% बंपर आरक्षण: एसएसबी में निकलने वाली कांस्टेबल (GD) की कुल वैकेंसी में आधा कोटा यानी 50 प्रतिशत पद केवल पूर्व अग्निवीरों से ही भरे जाएंगे.

Physical Efficiency Test (PET) से छूट: चूंकि अग्निवीर पहले से ही सेना की कठिन ट्रेनिंग और फिजिकल टेस्ट पास कर चुके होते हैं, इसलिए उन्हें SSB भर्ती में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देने से पूरी छूट दी गई है.

उम्र सीमा में जबरदस्त राहत: अग्निवीरों के पहले बैच के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी. वहीं आने वाले बाकी सभी बैचेज के पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.

क्या होगा सामान्य कैंडिडेट्स (Non-Agniveer) पर असर?

नए नियमों के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों के 50% कोटे के बाद बचे हुए 50% पदों पर सामान्य (ओपेन) कैंडिडेट्स की सीधी भर्ती की जाएगी. हालांकि, सामान्य कैंडिडेट्स के लिए पुरानी चयन प्रक्रिया ही रहेगी. यानी उन्हें लिखित परीक्षा (Exam), फिजिकल टेस्ट (PET) और मेडिकल की सभी स्टेज को पहले की तरह ही पास करना होगा. अग्निवीरों की तरह उन्हें फिजिकल टेस्ट में कोई छूट नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 शॉर्ट-टर्म कोर्सेज