national · महाराष्ट्र
नीट पेपर लीक विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) का सरकार पर निशाना, राहुल गांधी के प्रदर्शन को भी बताया गलत
INT News22 July 2026 at 11:45 pm

मुंबई, 22 जुलाई। नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि छात्रों की समस्याओं पर सरकार को पहले ही संवाद शुरू कर देना चाहिए था। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की सोनम वांगचुक से मुलाकात का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की होती तो हालात इतने नहीं बिगड़ते।