Thursday, 23 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

तेलंगाना: आदिलाबाद सीसीआई प्लांट के पुनरुद्धार पर सरकार रुख साफ करे, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को लिखा पत्र

INT News22 July 2026 at 11:51 pm

हैदराबाद, 22 जुलाई। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को पत्र लिखकर आदिलाबाद स्थित सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया प्लांट के पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस सरकार से अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करने की मांग की है।